अपनी Net Worth कैसे Calculate करें? (Step-by-Step Guide)

 

क्या आप जानते हैं आपकी असली "Financial Value" क्या है?

पिछले पोस्ट में हमने बात की थी कि Salary से ज्यादा जरूरी Net Worth होती है। लेकिन बहुत से लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर इसे कैलकुलेट कैसे करें? क्या इसमें घर की कीमत जोड़नी चाहिए? क्या कार को Asset मानना चाहिए?



आज सब कुछ साफ हो जाएगा। अपनी डायरी और कैलकुलेटर निकाल लीजिए, क्योंकि आज हम आपकी  Financial Status का हिसाब करेंगे!


Net Worth का Simple फार्मूला

नेट वर्थ निकालना उतना ही आसान है जितना प्लस-माइनस करना: Total Assets (संपत्ति) — Total Liabilities (कर्ज) = Your Net Worth




Step 1: अपने "Assets" की लिस्ट बनाएं (जो पैसा बढ़ाते हैं)

Assets वो चीजें हैं जिनकी आज की तारीख में कोई मार्केट वैल्यू है। इन्हें तीन हिस्सों में बांटें:



1.      Liquid Assets (जो तुरंत कैश बन सकें):

o    Bank Account में पड़ा बैलेंस।

o    Cash (जो घर या वॉलेट में रखा है)

o    FD (Fixed Deposits) और RD

2.      Investments & Savings (अगर आप करते हैं):

o    Mutual Funds और Stocks की आज की वैल्यू।

o    Gold (ज्वेलरी या सिक्के) - आज के रेट के हिसाब से।

o    EPF/PPF या LIC पॉलिसी में जमा पैसा।

3.      Physical Assets:

o    आपका घर या जमीन (आज की मार्केट वैल्यू, कि जिस कीमत पर खरीदा था)

o    आपकी कार या बाइक की आज की वैल्यू (Second-hand market value)


Step 2: अपनी "Liabilities" की लिस्ट बनाएं (जो जेब से पैसा निकालें)



अब उन सब चीजों को लिखें जहाँ आपको पैसा देना है:

·         Loans: Home Loan, Car Loan, या Personal Loan का जितना अमाउंट अभी चुकाना बाकी है।

·         Credit Card Bill: वो खर्च जो आप कर चुके हैं और बिल भरना बाकी है।

·         उधारी: दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी दुकान का बकाया पैसा।



Step 3: Calculation (आंखें खोलने वाला सच)

अब अपने Total Assets में से Total Liabilities को घटा दें।



Example:

·         Assets: 20 लाख (घर) + 5 लाख (Savings/Gold) = 25 Lakh

·         Liabilities: 18 लाख (Home Loan) + 2 लाख (Other Loans) = 20 Lakh

·         Net Worth: 25 - 20 = 5 Lakh

यानी 1 लाख सैलरी होने के बावजूद आपकी असली वैल्यू सिर्फ 5 लाख है!


Step 3: Net Worth कैलकुलेट करने के 3 आसान तरीके (No Apps Needed!)



अगर आप अपनी जानकारी प्राइवेट रखना चाहते हैं और किसी इन्वेस्टमेंट ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो ये 3 तरीके सबसे बेस्ट हैं:

1.      The Dairy Method (सबसे पुराना और पक्का): एक डायरी लें, बीच में एक लाइन खींचें। बाईं (Left) तरफ Assets लिखें और दाईं (Right) तरफ Liabilities दोनों का टोटल करें और आपस में घटा दें। इसे हर 6 महीने में अपडेट करें।

2.      Excel या Google Sheets (सबसे स्मार्ट): एक सिंपल एक्सेल शीट बनाएं। इसमें फार्मूला लगा दें ताकि जैसे ही आप अपना बैंक बैलेंस या लोन का अमाउंट बदलें, आपकी नेट वर्थ ऑटोमैटिक अपडेट हो जाए। यह पूरी तरह से प्राइवेट और फ्री है।

3.      Simple Online Calculators: गूगल पर कई "Net Worth Calculator" मौजूद हैं जहाँ आपको कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती। बस अपनी वैल्यू डालें और वो आपको रिजल्ट बता देते हैं। (जैसे Moneycontrol या अन्य फाइनेंशियल साइट्स के फ्री टूल्स)



अपनी Net Worth को कैसे सुधारें?



·         Liabilities कम करें: सबसे पहले छोटे और ऊंचे ब्याज वाले लोन (जैसे क्रेडिट कार्ड या उधारी) खत्म करें।

·         Assets बढ़ाएं: फालतू खर्च कम करके उस पैसे को बचाने या कहीं सही जगह लगाने की आदत डालें।

·         Value देखें: ऐसी चीजें कम खरीदें जिनकी कीमत शोरूम से निकलते ही गिर जाती है (जैसे महंगा फोन)


निष्कर्ष (Conclusion)

नेट वर्थ सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह आपकी Financial Freedom का स्कोरकार्ड है। अगर आपकी नेट वर्थ "Negative" (माइनस) में रही है, तो डरें नहीं, बल्कि अपने कर्ज (Liabilities) को कम करने पर काम शुरू करें।

याद रखें: सैलरी आपको सिर्फ आज का खर्च चलाने में मदद करती है, लेकिन आपकी Net Worth आपका भविष्य सुरक्षित करती है।






Post a Comment

Previous Post Next Post