क्या हो अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे? Why Earth Rotates

पृथ्वी घुमती क्यों है? Why Earth Rotates

लगभग पांच सौ करोड़ साल पहले हमारे सोलर सिस्टम की शुरुआत धूल और गैस के बादलों से हुई थी। ये धूल और गैस के बादल आपस में टकरा कर सघन होते गए। सघन हो कर ये पिंड के रूप में आकार लेने लगे और एक दूसरे से टकराने लगे जिससे ये तेजी से गोलाकार घूमने लगे। इन सबके केंद्र में सूर्य बना और बाकी गैस धूल के कण से ग्रह, मून, अस्टोरॉइड और कॉमेट बने।

जब ग्रहो की उत्पत्ति हो रही थी तब सोलर सिस्टम में बहुत उथल पुथल चल रही थी। पिंड एक दूसरे से टकरा रहे थे, बड़े पिंड छोटे पिंड को अपनी ओर खींच रहे थे। जिससे ये पिंड तेजी से चक्कर खाने लगे और गुरुत्वाकर्षण बल पैदा होने से बड़े पिंड ने छोटे पिंड को अपने उपग्रह बना लिए।

Why Earth Rotates साइंटिस्ट का मानना है कि एक मंगल ग्रह के आकार का पिंड हमारी शुरुवाती पृथ्वी से टकरा गया था, और इस टक्कर के फलस्वरूप पृथ्वी से एक टुकड़ा टूट कर अलग हो हमारा मून बन गया था। साथ ही इस टक्कर के कारण शुरुवाती पृथ्वी की स्पिनिंग बहुत तेज़ हो गई थी।


साइंटिस्ट का कहना है कि शुरुवाती पृथ्वी का एक दिन मात्र 6 घंटे लम्बा था। तब हमारा मून आज की तुलना में पृथ्वी के अति करीब था। आज हम रोटेशन के समय को मापने के लिए बेहद सटीक परमाणु घड़ियाँ उपयोग करते हैं। जिससे आज हम ये जानते हैं कि पृथ्वी का रोटेशन धीमा हो रहा है।

आज से एक सौ साल बाद – एक दिन 2 मिली सेकंड लम्बा हो जाएगा। दो मिली सेकंड, एक सेकंड का 1/500 होता है।इसको आप इस तरह समझ सकते हैं कि यदि आप एक कार ड्राइव कर रहे हैं, जो कि 90 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। तो वो 2 मिली सेकंड में 2 इंच की दूरी तय करेगी।

क्या हो अगर पृथ्वी घूमना बंद कर दे ?

  • धरती के साथ उसके आस पास का वातावरण भी घूमता है। धरती तो रुक जाएगी पर १४०० किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी जो कि सब कुछ उड़ा देंगी।
  • अगर इससे कुछ लोग बच भी गए तो धरती का घुमाव बंद होने से समुद्रों का बहुत सारा पानी ध्रुवों पर जम जाएगा जिससे ढेर सारी खाली जमीन प्रकट हो जाएगी।
  • आधी धरती हमेशा बेहद गर्म होगी और आधी बहुत ठंडी जिसमें जीना नामुमकिन जैसा हो जाएगा।
  • अगर आप फिर भी बच गए हैं तो ज़िंदा रहने के लिए आपको उस बीच के हिस्से में जाना पड़ेगा जहां सूरज की रौशनी कम पहुंचती हो और गर्मी कम हो। आप यहां रह सकते हैं पर सिर्फ कुछ समय के लिए, क्योंकि धरती अभी भी सूर्य के चक्कर लगा रही है और इसलिए यह जगह भी बदलती जाएगी।
  • अगर आप अभी भी जिंदा हैं तो ज़्यादा समय नहींपल रह पाएंगे क्योंकि धरती की मैग्नेटिक फील्ड खत्म हो जाएगी जिस कारण कई तरह के रेडिएशन किरणें धरती पर पड़ेंगी।
Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *