अपने सपनो को हकीकत में कैसे बदलें – sapno ko sach kaise kare

पिछले पोस्ट में हमने बताया था कि हमारे दिमाग में असीमित थॉट आते रहते हैं। जिसमें से लगभग 70% नेगेटिव होते हैं और बाकी बचे थॉट में कई सारे ऐसे आईडिया होते हैं जो हमारे आने वाले समय के लिए हम सोचते हैं। और इन idea में भी केवल 2 परसेंट ऐसे होते हैं जिनके बारे में हम ज्यादा फोकस करते हैं । sapno ko sach kaise kare

sapno ko sach kaise kare

 हमें ऐसे आईडिया को चुनना चाहिए जो पॉजिटिव हो और हमारे भविष्य को नई दिशा दे। अगर आपको ये पता नहीं चल रहा है की कोनसा आईडिया ज्यादा अच्छा है तो इसकी एक ट्रिक है – पेपर, पैन लेकर case study करे की किस आईडिया से ज्यादा से ज्यादा लोगो को सर्विस मिलेंगी। आप दुसरो को अच्छी सर्विस देंगे तभी आपका आईडिया success हो पाएगा 

सपनो को हकीक़त में बदलने से पहले हमे ये जानना होगा की ऐसा क्या है जो आपको आगे बढ़ने से रोकता है 

 sapno ko sach kaise kare

क्या है जो आपको सब कुछ पाने से रोक रहा है ? 

1. लोग अपने सपने को लिखते नहीं है।  

हमारी सबसे पहली प्रॉब्लम यह है कि हम हमारे सपनों को डायरी में नहीं लिखते हैं व सोचते रहते हैं। उसे दिमाग के कोने में कहीं दबा देते हैं और भूल जाते हैं अच्छे विचार पलभर में आते है और चले जाते है। दिमाग इसको संभाल नहीं पाता। जिससे अच्छा होते हुए भी उस Idea पर काम नहीं हो पाता इसीलिए हमारा सजेशन यही रहेगा कि आप अपने रेगुलर दिमाग में चलने वाले आईडिया को एक Notebook पर नोट करते रहें। नोट बुक नहीं है तो Smartphone में नोट करे जिससे आप उस Idea पर काम करने के लिए चिंतित रहे। 

 

2. लोग अपने सपने के बारे में बात नहीं करते। 

अगर आप भी अपने सपनों के बारे में बात नहीं करते तो आप भी अपने सपनों को एक दिन खो चुके होंगे किसी की मजाक बनाए जाने पर या Idea चोरी हो जाने के डर से हम अपने सपनों को अपने मन में ही रखते हैंइसलिए आगे जाकर वह सपने ही बन जाते है। अपने सपनों को अपने करीबीयो से शेयर करें और उनसे प्रोत्साहन ले

3. सपनों को पूरा करने के लिए रोड मैप नहीं बनाते। 

अगर आपको कहा जाए की आपको “शिमला” जाना है, पर आपको उसका रास्ता पता नहीं तो आप क्या करेगे? सीधे शिमला के लिए निकल जायेगे या एक Road Map लेंगे और उसके अनुसार जायेगे? Obviously Road Map लेंगे। इसी तरह आपको अपने आईडिया पर काम करने के लिए Road Map बनाना चाहिए Step by step Decision ले और आने वाले खतरों पर भी गौर करे


 

4. अपने सपनों को महसूस नहीं करते

मान लो आपको सपना पूरा हो गया है  जो चाहते थे आपको मिल गया है। सब आपकी तारीफ कर रहे है। आप कैसा महसूस करेगे। क्यों, आया ना confidence। आपको भी डेली लाइफ में यही मान कर चलना है की ये चीज़ पॉसिबल है। इससे आप पॉजिटिव सोचेगे और उस आईडिया पर पुरे फोकस से काम करेगे। पर ध्यान रहे आपको सिर्फ Confident होना है और मेहनत करनी है। Over Confident नहीं होना है 
 

5. Time Line नहीं बनाते

अपने काम को छोटे छोटे भागो में बाट कर उसे Serial wise जमाना Time line कहलाता है। इससे काम आसानी से हो जाता है। आपको यह पता होना चाहिए की इस साल में आपको क्या बनना है? उसके हिसाब से महीने की time line और हफ्तों की भी लिस्ट बनाये। आज क्या करना है उसकी लिस्ट पहले से ही आपके पास होनी चाहिए ताकि बिना समय बर्बाद किये आप अपना काम आसानी से कर सके। बहुत से successful लोग इसी time line  से चलते है

 

6. बार बार Repeat नहीं करते

अपने सपने को बार बार दोहराने से वह लाइफ का हिस्सा बन जाता है। और एक बार ये हिस्सा बन जाये तो उसे पूरा करना ही पढता है। आप भी आपने टारगेट को एक पेज पर लिख कर दीवार पर चिपकाये या smartphone के wallpaper पर लगाये। जिससे वह टारगेट आपको याद हो सके

 

7. आपने आप को Penalty, Reward दे।

अगर आपका बॉस आपसे कहे की तुम ये काम अच्छे से, दिए गए वक्त पर कर लोगे तो मेरी तरफ से smartphone  फ्री मिलेगा। तो आपमें एक लहर सी दौड़ पड़ेगी उस काम को पूरी करने के लिए। इसी तरह अगर आप कोई टास्क पूरा कर ले तो  खुद को इनाम दे। दूसरी तरफ अगर टास्क पूरा ना कर सके तो penalty भी लगाये

Conclusion

अगर आपको सपने पुरे करने है तो self  discipline  से अपने Rule बनाने होंगे और उसका पालन करना होगा। आपकी गलतियों की जवाबदारी भी आपको देनी होंगी। याद रखे आगे जाकर आप ये नहीं कह सकते की “मैंने अपनी लाइफ में कुछ नहीं किया “
Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *