ऐसी जगह जहां 6 महीने दिन छह महीना रात होते हैं Amazing World Facts

World Facts – पिछले दिनों में हमने विज्ञान में बहुत ही तरक्की की है हम चांद और मंगल पर अपने पैर जमाने की ओर जा रहे हैं, यह बहुत ही अच्छा कदम है। पर पृथ्वी पर ऐसे बहुत से रहस्य छुपे हुए हैं जिसका पता हमारे वैज्ञानिक आज तक नहीं लगा पाए। यह पृथ्वी ऐसे ही रोचक बातों से भरी हुई है।

जब हम सुबह उठते हैं तो हमें यह लगता है कि यह सुबह कितनी अच्छी है। पर क्या हो जहां पर सुबह ही 6 महीने बाद होती हो। जी हां दोस्तों आज हम जानेंगे उस जगह के बारे में जहां 6 महीने दिन छह महीना रात होती है।

दिन और रात कैसे होते हैं? Earth Solar System

हमें सबसे पहले दिन और रात के प्रोसेस को समझना होगा। जैसा कि हम जानते हैं कि हमारी पृथ्वी गोल है जोकि सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। इतना ही नहीं वह अपने स्थान पर भी घूमती रहती है। पृथ्वी जब अपना एक चक्कर पूरा करती है तो उस चक्कर में लगने वाला समय 24 घंटे का होता है यही हमारे दिन और रात को बनाता है।

 6 महीने दिन छह महीना रात – ऐसा क्यों होता है? World Facts

पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती रहती है 365 दिन में यह सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है जिसे हम 1 साल कहते हैं। पृथ्वी की पोजीशन थोड़ी झुकी हुई होती है इसके कारण जब वह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है तो उसका झुका हुआ भाग अलग-अलग पोजीशन में आता है।

World Facts

जो देश कर्क रेखा और भूमध्य रेखा के आसपास है वहां पर सिर्फ सर्दी या गर्मी आती है पर जो देश पृथ्वी के ऊपर या नीचे रहते हैं जिन्हें North pole और South Pole कहा जाता है। वहां पर सूर्य की किरण है 6 महीने के लिए आती है और 6 महीने नहीं आती। इससे वहां पर 6 महीने दिन छह महीना रात होती है। आप Google Map पर इसे देख सकते है।

North Pole और South Pole में होने वाले देशो में 6 महीने दिन छह महीना रात होती है इनमे ये देश आते है – World Facts


1. आइसलैंड

आइसलैंड में यूरोप का सबसे बड़ा और खूबसूरत आइलैंड स्थित है। इस आइलैंड पर मई से लेकर जुलाई के अंत तक रात नहीं होती है। यहां लगातार सूरज की रोशनी चमकती रहती है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं। यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है।

2. अलास्का

खूबसूरत ग्लेशियर के कारण अलास्का बहुत फेमस है। अलास्का में मई से लेकर जुलाई महीने तक रात नहीं होती है। यहां पूरे समय सूरज की रोशनी रहती है। यहां मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। अब कल्पना कर लें कि मई से लेकर जुलाई तक बर्फ को रात में चमकते देखना कितना रोमांच भरा हो सकता है।

6 महीने दिन छह महीना रात

3. कनाडा

कनाडा दुनिया के दूसरा सबसे बड़े शहर के रूप में जाना जाता है। कनाडा के उत्तर-पश्चिम हिस्से में गर्मी के मौसम के दौरान 50 दिनों तक लगातार रात नहीं होती है। वहां पूरे दिन सूरज अपनी रोशनी बिखेरता है।

4. फिनलैंड

हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है। गर्मी के मौसम में यहां करीब 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता रहता है। घूमने के लिहाज से यह देश काफी अच्छा है। फिनलैंड में भी तकरीबन ढाई महीने तक रात नहीं होती है। यहां मई से लेकर जुलाई तक लगभग 73 दिन सूरज की रोशनी रहती है। यही कारण है कि यहां गर्मी भी बहुत पड़ती है।

5. नार्वे

नार्वे ऐसा देश है, जो चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। नार्वे में पूरे साल में 76 दिन ऐसा है, जब सूरज पूरी तरह नहीं डूबता। मई से लेकर जुलाई के महीने तक रात नहीं होती है। रात होने के कारण इसे ‘लैंड ऑफ द मिड नाइट सन’ भी कहा जाता है।

6. स्‍वीडन

स्‍वीडन में तो करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता। यहां मई से अगस्‍त तक सूरज नहीं डूबता। और जब ढलता है तो आधी रात को। फिर सुबह 4:30 बजे तक निकल भी आता है।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *