10 Smart Gadgets जो बनाये आपको स्मार्ट

My Smart Gadgets – आज से कुछ साल पहले Hard-work को सक्सेस का फार्मूला माना जाता था। पर आज condition अलग है क्योकि hard-work करने के बावजूद कई लोग success को नहीं  archive कर पाते।

My Smart Gadgets

आज के आधुनिक ज़माने में Success प्राप्त करने के किये hard work के साथ smart work भी होना चाहिए। कुछ लोग इसे कामचोरी कहते है पर Smart Work का मतलब काम आसानी से ,कम समय में और अच्छा करना होता है।

दूसरों की तुलना में वह काम सही और कम समय पर करना स्मार्ट वर्क कहलाता है। इससे हमारी productivity बढ़ जाती है और कम समय में हम बहुत सारे काम कर सकते हैं। आज हम स्मार्ट वर्क आसानी से कर सकते हैं इसका कारण है Smart Gadgets.

ज्यादातर लोगो को इन Gadgets के बारे में पता नहीं होता। इसलिए वह पुराने तरीके से ही काम करना पसंद करते हैं। इससे वह लाइफ में दूसरों से पीछे रह जाते हैं। इसलिए आज हम लाए हैं ऐसे 10 Smart Gadgets जिससे आप भी  smart work कर सकते हैं।

1. Smart Watch

सबसे इंपोर्टेंट गैजेट्स है स्मार्ट वॉच। यह घड़ी जैसी दिखने वाली एंड्रॉयड डिवाइस होती है जिससे आप अपनी कलाई में लगाते हैं।  इससे आप वह सारे काम कर सकते हैं जो एक स्मार्टफोन में किए जा सकते हैं।

Feature of Smart Watch

  • Android app इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सभी notification मिल जाते है।
  • Music सुन सकते है।
  • कॉलिंग, मैसेज, WhatsApp  यूज किया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन की तुलना में इसकी बैटरी लाइफ ज्यादा होती है।
  • स्मार्टफोन की तरह ही काम करता हैं। पर इसके डिजाइन घडी जैसा होता है।

2. Wondercube

अगर आपके पास है स्मार्टफोन तो आपके लिए यह device बहुत ही अच्छा है। यह छोटा सा डिवाइस आपके बहुत सारे काम आसानी से कर देगा जैसे –

  • इसे आप cable जैसे use कर सकते है।
  • यह चार्जर बन जाता है।
  • इसे आप फोन स्टैंड के भी बना सकते हैं।
  • OTG केबल बनाकर pan-drive लगा सकते है।
  • Data को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
  • इमरजेंसी चार्जर बन जाता है।
  • मेमोरी कार्ड भी इसमें अटैच हो जाता है।
  • इसमें LED टॉर्च भी यूज़ हो जाती है।
  • इसे अपनी बाइक गाड़ी की चाबी में भी लगा सकते हैं

3. Smart Ring

अगर आप घर से बाहर, स्मार्टफोन से दूर कहीं सैर पर जा रहे हैं तो आप को अपने मैसेज और इमेल आसानी से मिल सकते हैं। स्मार्ट रिंग को आप अपनी ऊँगली में पहन सकते है।

इस में लगे वाइब्रेशन आपको हर चीज की नोटिफाई करवाएंगे जैसे  Text message ,  सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, ईमेल नोटिफिकेशन, मीटिंग नोटिफिकेशन और भी बहुत कुछ इससे आप कर सकते हैं यह एक चार्जेबल डिवाइस इसलिए आप इसे चार्ज भी कर सकते हैं।


4. Media Streaming Device

स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाना हर कोई जानता है, पर इसे आप अपनी LED TV में भी चला सकते हैं। इसके लिए Chromecast or Anycast  डिवाइस होता है जो मार्केट में बहुत ही सस्ते में उपलब्ध है।

इससे आप अपनी LED TV में इंटरनेट चला सकते हैं, यूट्यूब वीडियो और मोबाइल वीडियो देख सकते हैं।

5. Smart Wallet

यहाँ सब कुछ स्मार्ट होता जा रहा है और आपकी जेब कैसे स्मार्ट नहीं होगी। जी हा दोस्तों अब मार्केट में आया है Smart Wallet जो की स्मार्ट है।

वॉलेट हर किसी के पास होता है जिसमे आप बहुत जरूरी ID और पैसे रखते है। हम इसे हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं। अगर आप अपने वॉलेट के लिए बहुत ही चिंता करते हैं तो Smart Wallet को use कर इसे खोने की चिंता से छुटकारा पा सकते है। इसमें आप बहुत सारे फंक्शन यूज़ कर सकते हैं –

  • इसमें एक distance alarm होता है जो आपके smartphone से connect होता है। जब भी आप Smart Wallet से दूर जाते है तो यह alarm बज जाता है और आपको पता चल जाता है की आप इसे भूल रहे है।
  • इसमें एक camera लगा होता है जिससे चोर का चेहरा कैप्चर हो जाता है।
  • Global WiFi Hot Spot होता है जिससे आप अपने smartphone से कनेक्ट रह सके।
  • GPS से ट्रैक भी किया जा सकता है ।
  • और सबसे important इसमें power bank होता है जिससे smartphone चार्ज किया जा सकता है।

6. Power Sharing Cable

अब जब भी आपका smartphone discharge हो जाये तो इस cable से आप दुसरे स्मार्टफोन से power ले सकते है। इसे करना बहुत ही आसान है। Cable को दोनों device में लगा दे और चार्ज करे।

7. Laser Keyboard

आपके पास keyboard रखने के लिए जगह नहीं है तो आप इस device से laser keyboard use कर सकते है। इसमें Bluetooth सपोर्ट करता है जिसे आप device में कनेक्ट कर सकते है।

साथ ही इसे चार्ज भी कर सकते है। इसे आप smartphone और computer दोनों के लिए ले सकते है। यह लेजर से कहीं पर भी keyboard स्क्रीन बना देता है जिसे टच कर कीबोर्ड को यूज किया जा सकता हैं।

8. Tile Mate

यह छोटा पर बहुत ही काम का डिवाइस है। इसे आप उन चीजो पर लगाए जिसे आपको सुरक्षित रखनी है। जैसे Keys, Bags, बच्चो के स्कूल बैग etc. यह आपके smartphone से कनेक्ट हो जाता है और alarm से अपनी लोकेशन बता सकता है।

9. Pocket Scanner

डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए यह बहुत ही अच्छा device है। इसकी साइज़ बहुत ही छोटी है इसे आप अपने pocket में रख सकते है।

10. WiFi Printer

इस प्रिंटर से आप बिना cable के कोई भी प्रिंट निकाल सकते है। Smartphone में बहुत से documents होते जिन्हें हम प्रिंट करना चाहते है। इस प्रिंटर से आप सीधे मोबाइल से प्रिंट निकाल सकते है।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *